शाही ईदगाह पहुंचे विधायक

Published at :18 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
शाही ईदगाह पहुंचे विधायक

धोरैया. ईद उल फितर का त्योहार शाही ईदगाह कुरमा में हषोंल्लास के माहौल में भाई चारे के बीच मनाया गया़ इस ऐतिहासिक ईदगाह में करीब बारह हजार लोगों ने 110 वर्षीय इमाम मौलाना शमशुल हक व नायब इमाम काजिये सरियत मुफ्ती मोहम्मद इकबाल कासमी के सरपरस्ती में नमाज अदा की़ इस मौके पर जदयू विधायक […]

विज्ञापन

धोरैया. ईद उल फितर का त्योहार शाही ईदगाह कुरमा में हषोंल्लास के माहौल में भाई चारे के बीच मनाया गया़ इस ऐतिहासिक ईदगाह में करीब बारह हजार लोगों ने 110 वर्षीय इमाम मौलाना शमशुल हक व नायब इमाम काजिये सरियत मुफ्ती मोहम्मद इकबाल कासमी के सरपरस्ती में नमाज अदा की़

इस मौके पर जदयू विधायक मनीष कुमार ने क्षेत्र के चलना, सिंगारपुर, कुरमा आदि ईदगाहों पर पहुंच मुसलिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी़ इस दौरान उन्हौंने मुसलिम भाईयों से गले मिलते हुये कहा कि रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर ईद उल फितर का त्योहार खुशियों का त्योहार है़ यह पर्व आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है़

उन्होंने शांति, सद्भाव, अमनचैन व भाईचारा कायम रखने की अपील लोगों से की़ मौके पर शाही इदगाह के सचिव प्रोफेसर मो मुसलिम, हाजी मजरूल हक, मुबारक हुसैन, मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज अख्तर, जिला जदयू महासचिव जैनेंद्र कुमार सिंह, मंतलाल चौहान, मो़ सरफराज, मो़ इकराम सहित अन्य उपस्थित थे़ वहीं विधि व्यवस्था के मद्देनजर बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल, अनि राजेश कुमार, रामसकल प्रसाद अपने दलबल के साथ गश्ती करते देखे गये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन