बांका मंडल कारा में मनायी ईद

Published at :18 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
बांका मंडल कारा में मनायी ईद

फोटो 18 बांका 9 बांका मंडल कारा की तसवीर बांका. मंडल कारा बांका में कैदियों ने ईद की नमाज अदा की. मालूम हो कि इन दिनों मंडल कारा में लगभग 400 से अधिक कैदी हैं इसमें 35 मुसलिम समुदाय के बंदियों द्वारा रोजा रखा गया था. शुक्रवार को कारा में अलविदा की नवाज अदा की […]

विज्ञापन

फोटो 18 बांका 9 बांका मंडल कारा की तसवीर बांका. मंडल कारा बांका में कैदियों ने ईद की नमाज अदा की. मालूम हो कि इन दिनों मंडल कारा में लगभग 400 से अधिक कैदी हैं इसमें 35 मुसलिम समुदाय के बंदियों द्वारा रोजा रखा गया था. शुक्रवार को कारा में अलविदा की नवाज अदा की गयी थी. वहीं शनिवार को ईद की नमाज अदा की गयी. इसके लिए बाहर से मौलवी को बुलाया गया था. जिन्होंने रोजेदारों को नमाज अदा करायी. इस संबंध में जेल अधीक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 35 बंदी ने रोजा रखा था. इसके लिए कारा में सभी व्यवस्था की गयी थी. रोजा के लिए सभी कार्य नियमानुसार संपन्न कराया गया. शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करायी गयी है. ईद के नमाज की अदा मौलवी को बुला कर कराया गया. पर्व की तैयारी कारा में की गयी थी. सभी बंदी के लिए सेवई एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया. रोजेदारों सहित सभी बंदी ने पर्व का पूरा आनंद उठाया. आवास में एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन