शांति समिति की बैठक आज

Updated at :13 Jul 2015 11:06 PM
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक आज

बौंसी. ईद को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हो गयी. यह जानकारी बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने दी. बैठक में ईद व रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड प्रबुद्घजनों के बीच चर्चा की जायेगी. राशन – किरासन कूपन का वितरण बौंसी. पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी के द्वारा दो […]

विज्ञापन

बौंसी. ईद को लेकर मंगलवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हो गयी. यह जानकारी बीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने दी. बैठक में ईद व रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड प्रबुद्घजनों के बीच चर्चा की जायेगी. राशन – किरासन कूपन का वितरण बौंसी. पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी के द्वारा दो दिनों से प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में राशन व किरासन कूपन का वितरण किया जा रहा है. कूपन वितरण को लेकर बीडीओ ने बैठक कर सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर कूपन का वितरण करें. कूपन का वितरण पंचायत में स्थित सरकारी भवन में ही करें. अभियंताओं के दल ने किया ओढ़नी जलाशय का निरीक्षण बौंसी. सोमवार को पटना से मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता व पर्यटन विभाग के अभियंताओं के दल ने ओढ़नी जलाशय का निरीक्षण किया. दल ने पर्यटन सुविधाओं का भी आकलन किया. भ्रमण के बाद पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता जयकिशोर राय ने बताया कि यह डैम चूंकि सिंचाई विभाग के अधीन आता है, इसलिए अनापत्ति प्रमाणपत्र विभाग को देना है. साथ ही बताया कि पर्यटन विभाग को डैम को सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव आया था, जिसके बाद सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता गंुजालाल राम, डैम सेफ्टी सेल के मुख्य अभियंता लक्ष्मण राम सहित स्थानीय सिंचाई विभाग के अभियंताओं के दल ने जलाशय का भ्रमण किया. साथ ही यह आकलन किया कि सौंदर्यीकरण से डैम के कंपोनेंट में कोई खतरा तो नहीं आयेगा . उन्होंने बताया कि आज का दौरा महत्वपूर्ण साबित हुआ है. अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही काम शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन