विधायक ने किया क्षेत्र का दौरा

नीतीश सरकार हर मोरचे पर विफलविधायक ने केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दीफोटो : 13 बांका 12 : दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते विधायक राम नारायण मंडल बांका. महा जनसंपर्क अभियान को लेकर विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने सोमवार को कई गांवों का […]
नीतीश सरकार हर मोरचे पर विफलविधायक ने केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दीफोटो : 13 बांका 12 : दौरे के दौरान लोगों को संबोधित करते विधायक राम नारायण मंडल बांका. महा जनसंपर्क अभियान को लेकर विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल ने सोमवार को कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी. विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अटल पेंशन योजना के तहत बुढ़ापें में गरीबों व नौकरी विहीन लोगों को पेंशन मुहैया कराने का काम मोदी सरकार ने किया. साथ ही जल्द ही प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की शुरुआत भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा. वहीं उन्होंने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है. जब से नीतीश कुमार ने लालू यादव से हाथ मिलाया है अपहरण, हत्या, लूट की घटना बढ़ गया है. विधायक ने कझिया, कुरावा, खडहारा सहित अन्य गांवों का दौरा किया. इस दौरान बेबी देवी, मुखिया बनारसी साह, शिव नारायण यादव, विवेका साह, नवीन सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय दास, प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण पंजियारा, मुकेश सिन्हा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










