ट्रक व ऑटो में टक्कर महिला यात्री हुआ जख्मी

Updated at :13 Jul 2015 11:05 PM
विज्ञापन
ट्रक व ऑटो में टक्कर महिला यात्री हुआ जख्मी

बांका. बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर सोमवार को रमसरिया नहर मोड़ के निकट ऑटो व ट्रक की टक्कर में ऑटो पर सवार एक ही गांव के एक दर्जन महिला व पुरुष जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलहर थाना […]

विज्ञापन

बांका. बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर सोमवार को रमसरिया नहर मोड़ के निकट ऑटो व ट्रक की टक्कर में ऑटो पर सवार एक ही गांव के एक दर्जन महिला व पुरुष जख्मी हो गये. जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलहर थाना क्षेत्र के झारुडीह निवासी करीब एक दर्जन महिला एवं पुरुष पूजा अर्चना करने ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर अमरपुर के लिए ऑटो से आ रहे थे. इसी दौरान बांका से बेलहर की ओर जा रहे ट्रक ने रमसरिया नहर मोड़ पर टक्कर मार दिया. जिसमें पर सभी सवार जख्मी हो गये जख्मी सकुनी इेवी, टुक्का देवी, ललिता देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं ट्रक चालक अपनी गाड़ी को घटना स्थल पर ही छोड़ कर भाग निकले. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संबंधित थाने को दी सूचना मिलते ही खेसर ओपी अध्यक्ष घटना पर पहुंच कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन