आस्था फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Updated at :13 Jul 2015 10:06 PM
विज्ञापन
आस्था फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

फोटो : 13 बांका 11 : मैच के दौरान उपस्थित अतिथि.प्रतिनिधि, बांका आस्था फाउंडेशन का चौथा मैच कसवा पंचायत और वैदपुर के बीच रमचुआ ग्राउंड पर खेला गया. इसमें कसवा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कसवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 […]

विज्ञापन

फोटो : 13 बांका 11 : मैच के दौरान उपस्थित अतिथि.प्रतिनिधि, बांका आस्था फाउंडेशन का चौथा मैच कसवा पंचायत और वैदपुर के बीच रमचुआ ग्राउंड पर खेला गया. इसमें कसवा के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कसवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन बनाये. इसमें कि कसवा की तरफ से आरिफ ने 18 रन की पारी खेली. जवाब में उतरी वेदपुर के टीम ने भी 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन ही बना पायी. मैच टाई हो गया. हिमांशु ने 40 रन बनाये. सुपर ओवर में वैदपुर के टीम में बाजी मारी. हिमांशु को मैन ऑफ द मैच मुखिया प्रतिमा सिंह द्वारा दिया गया. वहीं दूसरा मैच वारसाबाद पंचायत तथा झखरा के बीच खेला गया. जिसमें झखरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. झखरा ने 12 ओवर 6 विकेट खोकर 173 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें आशीष ने 35 बॉल में खेल कर 59 रन बनाया. बारसाबाद की ओर से निलेश ने दो विकेट लिये. जिसके जवाब में उतरी बारसाबाद के टीम ने 8 विकेट खोकर 83 रन ही बना पायी. वारसाबाद के तरफ से निलेश ने शानदार 33 रन की पारी खेली. झखरा पंचायत के तरफ से आशीष ने तीन विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच झखरा के आशीष कुमार को ग्रामीण सुमित कुमार ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन