जिप अध्यक्ष ने चलाया महासंपर्क अभियान

फोटो 11 बीएएन 9 : संपर्क अभियान में शामिल जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी प्रतिनिधि, बाराहाट भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता सह जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता देवी ने सोमवार को महा जनसंपर्क अभियान चलाया. अपने समर्थकों के साथ पहुंची श्वेता देवी ने सबलपुर पंचायत के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. […]
फोटो 11 बीएएन 9 : संपर्क अभियान में शामिल जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी प्रतिनिधि, बाराहाट भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता सह जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता देवी ने सोमवार को महा जनसंपर्क अभियान चलाया. अपने समर्थकों के साथ पहुंची श्वेता देवी ने सबलपुर पंचायत के कई गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ चल रहे जय शंकर चौधरी, बाबू लाल मांझी, भूपेंद्र राय, लक्ष्मी देवी, विजय मंडल, मुकेश्वर आदि ने ग्रामीणों से बातचीत की. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने ओलावृष्टि से बरबाद हुए फसल का अब तक मुआवजा नहीं दिये जाने की शिकायत की. ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के किसान सलाहकार उनसे मुआवजे के बदले राशि की मांग करते हैं. वहीं अपने जन संपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










