ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

Updated at :11 Jul 2015 11:05 PM
विज्ञापन
ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

बांका. ईद को लेकर शनिवार को टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, बीडीओ मनोज कुमार,सीओ केएन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें ईद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर शहरवासी महेश्वरी यादव ने कहा कि ईद के पूर्व […]

विज्ञापन

बांका. ईद को लेकर शनिवार को टाउन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह, बीडीओ मनोज कुमार,सीओ केएन पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें ईद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर शहरवासी महेश्वरी यादव ने कहा कि ईद के पूर्व ही शराब दुकान बंद हो, बालू घाट पर विशेष रूप से ध्यान रहे. वहीं व्यवसाय राहुल डोकानिया ने कहा कि ईद को लेकर शहर सहित आस-पास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित ग्रामीण पहुंच पथ पर गश्ती तेज करने एवं विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बांका अमरपुर मार्ग के किनारे अतिक्रमण को खाली करने की बात कही. इस मौके पर सीताराम यादव, मो यूनुस, लक्ष्मण प्रसाद, अनिल चौधरी सहित अन्य शहरवासी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन