पुल निर्माण में घटिया सामाग्री लगाने का आरोप

Updated at :11 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
पुल निर्माण में घटिया सामाग्री लगाने का आरोप

फोटो 11 बांका 4 : बेलहरनी नदी पर अर्धनिर्मित पुल. प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड जदयू कार्यकर्ता जहां हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विकास की चर्चा की जा रही है, वहीं गुरुवार को जदयू कार्यालय में कार्यकर्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेलहर बस्ती यादव टोला से गुवाचक गांव को […]

विज्ञापन

फोटो 11 बांका 4 : बेलहरनी नदी पर अर्धनिर्मित पुल. प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड जदयू कार्यकर्ता जहां हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा किये गये विकास की चर्चा की जा रही है, वहीं गुरुवार को जदयू कार्यालय में कार्यकर्ता द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेलहर बस्ती यादव टोला से गुवाचक गांव को जोड़ने वाली बेलहरनी नदी पर 6.37 करोड़ की लागत से बनने वाली पुल में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है. उन लोगों ने कहा कि छह माह पूर्व बेलहर के जदयू विधायक गिरिधारी यादव द्वारा इस पुल का उद्घाटन किया गया है. दबी जुबान से यह भी बात सामने आ रही है कि विधायक के ही छत्र छाया में काम हो रहा है. जदयू कार्यकर्ता पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद भगत, युवा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, शैलेंद्र यादव, मोहन प्रसाद सिंह, संजय कुमार सिंह, पप्पू साह, अशोक सिंह, वीरेंद्र सिंह, बैजनाथ सिंह, जितेंद्र प्रसाद सिंह का आरोप है कि पुल निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है. मिट्टी युक्त बालू, घटिया सीमेंट व 32 एमएम रॉड के बदले 28 एमएम, 16 एमएम के बदले 12 एमएम रॉड लगाया जा रहा है. इसके साथ नदी पर डायभर्सन भी जैसे-तैसे बना दिया गया है जो थोड़ी ही बारिश में बह जाता है. डायभर्सन में नाला देने का प्रावधान होने की बात कही. पुराने नाले को ही किसी तरह मिट्टी से ढक दिया गया है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई बार संवेदक को घटिया कार्य की शिकायत की गयी, लेकिन वे अपने स्तर से कार्य कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया है कि पुल निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो विवश होकर पुल का कार्य बंद करा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन