धान का बीज नहीं लेना चाह रहे किसान

Updated at :10 Jul 2015 10:04 PM
विज्ञापन
धान का बीज नहीं लेना चाह रहे किसान

शंभुगंज : सरकार द्वारा अनुदानित दर पर दिये जा रहे धान का बीज प्रखंड क्षेत्र के किसान नहीं लेना चाह रहे है. क्षेत्र के किसान पुरुषोत्तम सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश यादव, कैलाश सिंह आदि ने बताया कि सरकार द्वारा दिये गये बीज पर विश्वास नहीं रहा, पिछले वर्ष भी हमलोग कृषि विभाग द्वारा दिये गये […]

विज्ञापन

शंभुगंज : सरकार द्वारा अनुदानित दर पर दिये जा रहे धान का बीज प्रखंड क्षेत्र के किसान नहीं लेना चाह रहे है. क्षेत्र के किसान पुरुषोत्तम सिंह, गोपाल सिंह, प्रकाश यादव, कैलाश सिंह आदि ने बताया कि सरकार द्वारा दिये गये बीज पर विश्वास नहीं रहा, पिछले वर्ष भी हमलोग कृषि विभाग द्वारा दिये गये धान का बीज बोये थे जो ठीक ढंग से अंकुरित नहीं हुआ था. इसलिए हमलोग अब खुले बाजार से ही धान का बीज खरीदते हैं.

प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा श्री विधि योजना से 393 किसानों को बीज देना है, लेकिन अब तक मात्र 53 किसानों ने ही लिया है. शंकर धान योजना से 2023 किसानों को बीज देना है, लेकिन अभी तक 159 किसान ही बीज लिये हैं. जीरो टीलेज योजना से 154 किसानों को बीज देना है, लेकिन मात्र 06 किसानों द्वारा ही बीज लिया गया है. सरकार किसानों के लिए कई तरह के अनुदानित दर पर बीज या कृषि उपकरण दे रहे है, लेकिन किसान लंबी कागजी प्रक्रिया के उलझन में फंस कर फायदा लेने से वंचित रह जाते है. बीएओ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि किसान सलाहकार हड़ताल में थे अब काम पर लौट आये है.

सभी किसान सलाहकार को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने पंचायत के किसानों को सरकार द्वारा दिये जा रहे अनुदान पर धान के बीज लेने के लिए प्रोत्साहन करें. वाहन चेकिंग अभियान शंभुगंज. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को शंभुगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग में दो पहिया वाहन के चालक का लाइसेंस, हेलमेट, गाड़ी का कागजात सहित डिक्की खोल कर चेक किया गया. इस अभियान में पुलिस जवान भी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन