कांग्रेसी करेंगे प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध

Updated at :10 Jul 2015 10:04 PM
विज्ञापन
कांग्रेसी करेंगे प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध

अमरपुर : केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इसमें प्रधानमंत्री के आगामी बिहार दौरे का विरोध करने की बात पर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार के साथ किये गये वादे को पूरा नहीं करने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में […]

विज्ञापन

अमरपुर : केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इसमें प्रधानमंत्री के आगामी बिहार दौरे का विरोध करने की बात पर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार के साथ किये गये वादे को पूरा नहीं करने पर भी चर्चा की गयी.

बैठक में कहा गया कि यूपीए के शासन काल में कभी भी पाकिस्तान के द्वारा परमाणु बम से हमला करने की बात नहीं कही गयी थी. लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद ही पड़ोसी देशों के द्वारा ऐसी बात कही जाने लगी है. साथ ही आगामी 11 जुलाई को होने वाले धरना कार्यक्रम पर भी चर्चा की गयी और प्रखंड के सभी कांग्रेसी को धरना में शामिल होने का आह्वान किया.

बैठक में सदस्यता प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, अजय कुमार चक्रवर्ती, सत्यजीत प्रकाश, नंद किशोर साह, अनिल कुमार झा, उमाशंकर दास, कैलाश झा, बलराम यादव, राजेश घोशाल, अर्जुन यादव, राकेश भगत, पृथ्वी राज चक्रवर्ती व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन