सड़क दुर्घटना में वृद्ध जख्मी

Updated at :08 Jul 2015 9:05 PM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्ध जख्मी

फोटो 8 बांका 7: अनियंत्रित टै्रक्टर व सड़क जाम करते लोग. प्रतिनिधि, अमरपुर बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के विश्वम्भरचक के समीप एक ट्रैक्टर ने वृद्ध को धक्का मार दिया जिससे वृद्ध बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जाम हटाया. […]

विज्ञापन

फोटो 8 बांका 7: अनियंत्रित टै्रक्टर व सड़क जाम करते लोग. प्रतिनिधि, अमरपुर बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग के विश्वम्भरचक के समीप एक ट्रैक्टर ने वृद्ध को धक्का मार दिया जिससे वृद्ध बुरी तरह से जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जाम हटाया. मालूम हो कि धर्मपुर गांव के परमानंद पाठक अपनी साइकिल से अमरपुर की तरफ जा रहे थे कि अमरपुर की तरफ से बीआर 10 जी 5391 नंबर का ट्रैक्टर बालू लोड करने के लिए इंगलिशमोड़ की तरफ जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने वृद्ध को धक्का मार दिया. इसमें परमानंद बुरी तरह से जख्मी हो गये. साथ ही उनकी साइकिल भी ट्रैक्टर के चक्के में दब कर टूट गयी. स्थानीय लोगों ने उनका प्राथमिक उपचार कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन