BANKA : हवन व प्रतिमा विसर्जन के साथ महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 12 May 2026 3:52 PM
विज्ञापन
चांदन प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस हवनात्मक महायज्ञ का समापन पंडितों द्वारा पूर्णाहुति के साथ किया गया.
विज्ञापन
चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट :
चांदन प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस हवनात्मक महायज्ञ का समापन पंडितों द्वारा पूर्णाहुति के साथ किया गया. साथ ही देर रात्रि को महायज्ञ स्थल पर प्रतिष्ठापित किये गये प्रतिमाओं को विसर्जन को लेकर भव्य व आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई. डोल-नगाड़ा, तासा पार्टी, डीजे के साथ धूमधाम से श्रद्धालु जय श्रीराम का जयकारा लगते हुए नगर भ्रमण किया. फिर पुराना बांध तट पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमा को विसर्जित किया गया. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और आयोजन कमेटी के सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










