बांका : शंभुगंज में ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी, भागलपुर रेफर
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

असरगंज मुख्य सड़क पर शिवाजी बासा के समीप ई रिक्शा और बाइक की आमने – सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये.
विज्ञापन
शंभुगंज, (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट :
असरगंज मुख्य सड़क पर शिवाजी बासा के समीप ई रिक्शा और बाइक की आमने – सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये. दोनों घायलों में अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बलराम दास एवं गोपाल कुमार हैं. जख्मी ने बताया कि मंगलवार की सुबह दोनों एक बाइक पर सवार होकर हरिवंशपुर तेलडीहा दुर्गा मंदिर पूजा अर्चना करने गये थे. पूजा – अर्चना करने के बाद दोनों साथी से मिलने असरगंज जा रहे थे. रास्ते में उक्त स्थान के समीप विपरीत दिशा से आ रही ई- रिक्शा से टक्कर हो गया. जिससे बाइक सवार दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल प्रभारी डा अजय शर्मा ने घायलों की स्थिति नाजुक देख भागलपुर रेफर कर दिया. मौके का फायदा देख ई रिक्शा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. शंभुगंज -असरगंज सड़क पर लगातार दुर्घटना हो रही हैं. दुर्घटना का कारण नाबालिग वाहन चालकों के कारण हो रहा हैं. इस सड़क पर अधिकांश आटो और ई रिक्शा चालक नाबालिग हैं . जिसके पास कोई लाइसेंस तक नहीं हैं . पुलिस प्रशासन को इस पर सख्ती से जांच करने की आवश्यकता हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










