BANKA : मां पार्वती मंदिर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, निकेश्वरनाथ धाम की बढ़ेगी भव्यता

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत के मधुसूदन मंदिर समीप निकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में माँ पार्वती मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

नगर पंचायत के मधुसूदन मंदिर समीप निकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में माँ पार्वती मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अब मंदिर परिसर की सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व को नई पहचान देने की ओर अग्रसर है. ज्ञात हो कि मां पार्वती मंदिर की आधारशिला एवं भूमि पूजन कार्यक्रम 30 अप्रैल 2025 को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ विधिवत संपन्न हुआ था. भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय गणमान्य लोग एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे थे. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ था.भूमि पूजन के बाद से ही मंदिर निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है. निर्माण स्थल पर मजदूरों और कारीगरों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. मंदिर का स्वरूप पारंपरिक धार्मिक वास्तुकला के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे इसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा और बढ़ सके. श्रद्धालुओं का मानना है कि माँ पार्वती मंदिर के निर्माण से निकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर की भव्यता में चार चांद लग जाएंगे.भक्तों का कहना है कि भगवान शिव और मां पार्वती के संयुक्त दर्शन से श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव होगा. साथ ही यह मंदिर क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन और आस्था का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूरा किया जा रहा है. आने वाले समय में यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा यहां आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र का धार्मिक माहौल और सशक्त होगा.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन