लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त

Updated at :08 Jul 2015 8:59 AM
विज्ञापन
लावारिस बाइक को पुलिस ने किया जब्त

बांका. साक्षर भारत मिशन जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी एक लावारिस पल्सर गाड़ी नंबर जे एच 17 जी 9261 को बांका पुलिस ने बरामद की है. जानकारी के अनुसार कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी बाइक की सूचना प्रभात खबर टोली को दी जिसकी सूचना बांका थानाध्यक्ष को […]

विज्ञापन

बांका. साक्षर भारत मिशन जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी एक लावारिस पल्सर गाड़ी नंबर जे एच 17 जी 9261 को बांका पुलिस ने बरामद की है. जानकारी के अनुसार कार्यालय के सामने दो दिन से पड़ी बाइक की सूचना प्रभात खबर टोली को दी जिसकी सूचना बांका थानाध्यक्ष को दी गयी.

सूचना मिलते ही उनके निर्देश पर एसआइ अरुण कुमार सिंह व जैनुल खां पुलिस बल के साथ आर एम के परिसर स्थित कार्यालय पहुंचे.

जहां पर पड़ी लावारिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गया. इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने पर बताते हुए कहा कि बाइक दो दिन से पड़ी थी. थाने के चक्कर में नहीं पड़ने के कारण उन्हें खबर नहीं कर प्रभात खबर को दी ताकि पुलिस के चक्कर से दूर रह सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन