मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण की शुरुआत

बांका . मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान की शुरुआत मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मसुरिया उर्दू मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. जीतेंद्र कुमार बांका के द्वारा किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण नवजात बच्चों से लेकर 2 वर्षों के बच्चों तक दिलाया जा सकता है. इस टीकाकरण से बच्चों […]
बांका . मुख्यमंत्री सघन टीकाकरण अभियान की शुरुआत मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के मसुरिया उर्दू मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. जीतेंद्र कुमार बांका के द्वारा किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण नवजात बच्चों से लेकर 2 वर्षों के बच्चों तक दिलाया जा सकता है. इस टीकाकरण से बच्चों में होने वाले 8 ऐसे जान लेवा बीमारी हैं. जिसको दिलाने के बाद ऐसे बीमारी से बचाया जा सकता है. सीएस डा. जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जहां टीकाकरण कवरेज न के बराबर है. इस अभियान के माध्यम से उन सारे क्षेत्रों की पहचान कर उनका माइक्रो प्लानिंग कर टीकाकरण किया जायेगा. इस अभियान के सफलता हेतु डब्लूएचओ एवं युनिसेफ का सहयोग प्राप्त है. मौके पर एसएमओ डा. निशांत, एसएमसी राजीव, डीएफआईडी के संजय, प्रभाष, प्रबंधक अल्पना मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










