सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ 22 से

Updated at :07 Jul 2015 11:04 PM
विज्ञापन
सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ 22 से

बांका. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रैनिया जोगडीहा पंचायत के विशनपुर बड़घरी टोला में सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन 22 जुलाई से की जायेगी. इस आशय कि जानकारी देते हुए यज्ञ कर्ता संत कालभैरव महाराज व यज्ञ आचार्य संजय झा ने बताया कि बड़घरी टोला स्थित करनाबै बाबा के प्रांगण में शिवलिंग स्थापना के उपलक्ष्य […]

विज्ञापन

बांका. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रैनिया जोगडीहा पंचायत के विशनपुर बड़घरी टोला में सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन 22 जुलाई से की जायेगी. इस आशय कि जानकारी देते हुए यज्ञ कर्ता संत कालभैरव महाराज व यज्ञ आचार्य संजय झा ने बताया कि बड़घरी टोला स्थित करनाबै बाबा के प्रांगण में शिवलिंग स्थापना के उपलक्ष्य पर यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सैकड़ों युवतियां व महिलाएं द्वारा बुधवार 22 जुलाई को कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसके साथ सात दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया जायेगा इसे लेकर यज्ञ की तैयारी पूरी जोर-शोर के साथ चल रहा है. साथ ही भव्य यज्ञ पंडाल का निर्माण व विभिन्न देवी-देवताओं का छोटे बड़े प्रतिमा बनाने जा रहा है. श्री महाराज ने बताया कि यज्ञ प्रांगण में बाहर से आये कथा वाचक द्वारा प्रवचन का भी आयोजन किया जायेगा. इसके साथ भव्य तरीके से मेले का भी आयोजन किया जायेगा. जिससे बच्चों से लेकर अन्य वर्ग के लोग यज्ञ परिक्रमा के बाद मेले का भी आनंद भी ले सके. इसे सफल बनाने के लिए पूरी ग्रामीण सहयोग करने में जुटे हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन