सांसद ने किया सड़कों का शिलान्यास

Updated at :16 May 2015 9:04 PM
विज्ञापन
सांसद ने किया सड़कों का शिलान्यास

शंभुगंज. सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत बन रहे वारसावाद किरणपुर सड़क, सोनडीहा खेसर सड़क, जगतपुर सड़क, पतवारा सड़क, रूदपै सड़क सहित क्षेत्र के लगभग सात ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया गया. इन सड़कों की लागत करीब 10 करोड़ रुपये है. इस मौके पर ग्रामीण विभाग के कार्यपालक […]

विज्ञापन

शंभुगंज. सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत बन रहे वारसावाद किरणपुर सड़क, सोनडीहा खेसर सड़क, जगतपुर सड़क, पतवारा सड़क, रूदपै सड़क सहित क्षेत्र के लगभग सात ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया गया. इन सड़कों की लागत करीब 10 करोड़ रुपये है. इस मौके पर ग्रामीण विभाग के कार्यपालक अभियंता गिरिजानंद सिंह, राजद नेता शैलेश यादव सहित कई पदाधिकारी एवं राजद नेता उपस्थित थे. ग्राम विकास शिविर आयोजित शंभुगंज. पूर्व घोषित कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को क्षेत्र के पड़रिया पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन पंचायत के मुखिया शंकर मंडल की अध्यक्षता में की गयी. शिविर में पंचायतवासी द्वारा वृद्धा पेंशन के सात, लक्ष्मीबाई पेंशन के तीन आवेदन सहित कई आवेदन जमा किये गये. इस मौके पर पंचायत सचिव नारायण हरिजन सहित अन्य कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन