लागै छै पंजवारा समाहरणालय होय गेल छै

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 10:04 PM

विज्ञापन

गौरव कश्यप, बांका प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन पंजवारा में था. फरियाद लगाने आये सिरादै की लता देवी कविया देवी, पंजवारा बीबी सरीना, मुन्नी देवी, भारतिकित्ता की रीता देवी गोदिंपुर के पंकज यादव, नया नगरी के बरावा नंद मंडल, हरिपुर के बबलु परैया, लौढि़या के रोहिन झा, जानुकित्ता […]

विज्ञापन

गौरव कश्यप, बांका प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन पंजवारा में था. फरियाद लगाने आये सिरादै की लता देवी कविया देवी, पंजवारा बीबी सरीना, मुन्नी देवी, भारतिकित्ता की रीता देवी गोदिंपुर के पंकज यादव, नया नगरी के बरावा नंद मंडल, हरिपुर के बबलु परैया, लौढि़या के रोहिन झा, जानुकित्ता के महेश्वर मांझी, बैदाचक के अशोक मंडल, पचटकिया के रणधीर सिंह, बेलटिकरी के परमांनद महतो, बड़ी मोहानी के देवेद्र यादव, पंजवारा के राजेश्वर झा सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से कहा लागै छै पंजवारा समाहरणालय होय गेल छै ऐतना भीड़ तो वोहीं देखै रहिये. लगभग लोगों की जुबान पर इस तरह की बातें आ रही थी. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम विक ास शिविर में भी सभी विभाग के कर्मी नहीं आ पाते. अखबार के द्वारा इतनी बढि़या कार्यक्रम आयोजित कर एक नेक काम किया गया है. अब हमलोगों की समस्या का निदान जल्द हो पायेगा. मालूम हो कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजवारा, महुआ, सबलुपर और लौढि़या खुर्द पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्या लेकर आये थे. आयोजन स्थल पर इतनी भीड़ थी कि जगह छोटी पड़ जा रही थी. सभी विभाग के अधिकारी पूरी गंभीरता से शिकायतें सुन रहे थे. फरियादियों द्वारा दिये गये आवेदनों को देखकर संबंधित विभाग को दिया गया. उन आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन