मध्याह्न भोजन किसी कीमत पर विद्यालय में नहीं हो बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 12:04 AM
बांका : सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय के भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्य के लिए आवंटित की गयी राशि जो 12 करोड़ शेष हैं उनका समायोजन विभाग के सहायक अभियंता को यथाशीघ्र करने का निर्देश डीएम साकेत कुमार ने दिया. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की आयोजित बैठक के दौरान शंभुगंज बीडीओ […]
बांका : सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय के भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्य के लिए आवंटित की गयी राशि जो 12 करोड़ शेष हैं उनका समायोजन विभाग के सहायक अभियंता को यथाशीघ्र करने का निर्देश डीएम साकेत कुमार ने दिया. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की आयोजित बैठक के दौरान शंभुगंज बीडीओ की अनुपस्थिति को लेकर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने विद्यालयों में सरकार द्वारा चलायी गयी एमडीएम योजना बंद होने की शिकायत पर एमडीएम प्रभारी को कड़ी फटकार लगायी. किसी भी कीमत पर मीड डे मिल बाधित नहीं हो इसके लिए सख्त निर्देश देते हुए भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया. सभी बीइओ, साधन सेवी, संकुल समन्वयक को स्कूल निरीक्षण प्रतिवेदन ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया. इस कार्य में कोताही बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. छात्र-छात्राओं के नि:शक्तता प्रमाण पत्र के लिए इसकी सूची तैयार कर संबंधित बीडीओ व बीइओ से समन्वय स्थापित करने की बात कही.
शौचालय विहीन विद्यालय में यथाशीघ्र शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी विद्यालय शौचालय रहित नहीं रहे इसका पूरा ध्यान रखा जाना है. डीपीओ स्थापना को शिक्षक नियोजन के दौरान पाये गये फर्जी आवेदकों पर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया गया. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, डीइओ अभय कुमार, एमडीएम प्रभारी, जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार सहित सभी प्रखंडों के बीइओ एवं सभी डीपीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










