सड़क की दुर्दशा पर विभाग लगा रही मरहम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2015 10:04 PM
रजौन. भागलपुर-हंसडीहा राज्य उच्च पथ की दुर्दशा पर विभाग इन दिनों मरहम लगाने का कार्य कर रही है. विभाग द्वारा सड़क मरम्मत करने के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है. रजौन बाजार से लेकर पुनसिया बाजार के बीच सड़क का मरम्मत किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के […]
रजौन. भागलपुर-हंसडीहा राज्य उच्च पथ की दुर्दशा पर विभाग इन दिनों मरहम लगाने का कार्य कर रही है. विभाग द्वारा सड़क मरम्मत करने के नाम पर महज खानापूर्ति हो रही है. रजौन बाजार से लेकर पुनसिया बाजार के बीच सड़क का मरम्मत किया जा रहा है. लोगों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यह मरम्मत ज्यादा समय तक टिकने वाला नहीं है. आशंका इस बात का है कि मुख्यमंत्री के रजौन दौरे के कार्यक्रम को देखते हुए विभाग इस प्रकार की रस्साकसी में लगी हुई है. हालांकि पथ निर्माण विभाग द्वारा 70 करोड़ की लागत से इस सड़क के पुननिर्माण की बात कही जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










