जिप अध्यक्ष ने लिया प्रशिक्षण का जायजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2015 12:04 AM
बांका. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इस वक्त ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. समाहरणालय परिसर के पीछे बने यूको आरसेटी में इस वक्त ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं. इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करने गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता देवी केंद्र […]
बांका. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इस वक्त ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. समाहरणालय परिसर के पीछे बने यूको आरसेटी में इस वक्त ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां व महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं. इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करने गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता देवी केंद्र पर पहुंचीं और युवतियों को संबोधित किया. इस दौरान श्रीमती देवी ने कहा कि अब शहरी क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों की तरह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ा हो तभी भारत का विकास होगा. आज देश के प्रधानमंत्री पूरे देश में भारत का नाम ऊंचा करने के लिए ही विदेश का दौरा कर रहे हैं. इस लिए महिलाओं को भी अपने पैरों पर खड़ा होने की जरूरत है. इस मौके पर रूबी कुमारी, वबीता कुमारी, सुनीता कुमारी, खुशबू कुमारी सहित अन्य उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










