नाले की नहीं होती सफाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:04 PM
फोटो: 2 बांका 2 : कचरे से भरा नाला प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई नहीं होने से यहां के लोगों को कूड़े के बीच रहना मजबूरी बन गयी है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 अलीगंज कटोरिया बस स्टैंड के पीछे बना नाला कूड़े से भरा पड़ा है. इसकी शिकायत वार्ड पार्षद […]
फोटो: 2 बांका 2 : कचरे से भरा नाला प्रतिनिधि, बांकानगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई नहीं होने से यहां के लोगों को कूड़े के बीच रहना मजबूरी बन गयी है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 अलीगंज कटोरिया बस स्टैंड के पीछे बना नाला कूड़े से भरा पड़ा है. इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से करने के बाद भी सफाई नहीं की जाती है. स्थानीय लोगों ने नाम व फोटो न नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तत्कालीन जिलाधिकारी बैद्यनाथ मिश्रा के कार्यकाल में ही बस पड़ाव की चहारदीवारी व नाला निर्माण कार्य को पूरा किया गया था. तब से आज तक नाले का जीर्णोद्धार व ससमय सफाई नहीं की गयी है. अगर इस पर ध्यान दिया गया होता, तो नाला जहां-तहां टूटा नहीं मिलता. वार्ड नंबर तीन के भी नाले का भी यही हाल है. वार्ड पार्षद अनिल कुमार चौधरी ने नाले की सफाई दो दिन के अंदर कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










