खिड़की तोड़ कर सारा सामान चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 12:06 AM

विज्ञापन

कटोरिया :- कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण महादलित टोले में बीते रात अज्ञात चोरों के द्वारा बाबू लाल दास के घर की खिड़की तोडकर करीब 35 हजार नगदी सहित लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में गृहस्वामी द्वारा समाचार लिखे जाने तक कटोरिया […]

विज्ञापन

कटोरिया :- कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण महादलित टोले में बीते रात अज्ञात चोरों के द्वारा बाबू लाल दास के घर की खिड़की तोडकर करीब 35 हजार नगदी सहित लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में गृहस्वामी द्वारा समाचार लिखे जाने तक कटोरिया थाना को सूचना नही दी गयी है. घटना के संबंध में गृहस्वामी द्वारा बताया की अपनी बेटी की शादी के लिये घर में नगदी, 18 भर चांदी का जेवरात, सोने का नथ एवं 2 क्विंटल चावल, कपड़ा आदि समान रखे थे. रात में गर्मी की वजह से सभी परिजन उपर छत पर सोये थे. सुबह देखा तो कमरे का खिड़की टुटा हुआ था और घर में रखे सभी समान गायब थे. ग्रामीणों के जमा होने पर अगल- बगल जब खोजबीन की तो घर के बगल स्थित नया कांवरिया पथ के किनारे टुटा बक्सा मिला. इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब बाबू लाल की बेटी की शादी कैसे होगी. 2. बच्चा घायलकटोरिया :- कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया बाघमारी मुख्य सड़क मार्ग पर तेलगंवा गांव के मनीष कुमार के 8 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार को एक अज्ञात वाईक ने धक्का मारकर फरार हो गया. धक्का लगने से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों ने जख्मी बच्चें को उठाकर कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर बच्चें को छुट्टी दे दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन