तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, बाइक असंतुलित होकर गिरी, युवक गंभीर
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 15 May 2026 12:45 PM
विज्ञापन
Banka News : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में शाहपुर-इटहरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को गैस गोदाम के समीप एक बाइक चालक तेज गति के कारण असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद एक बार फिर इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
विज्ञापन
अमरपुर (बांका) प्रीतम कुमार की रिपोर्ट:
इटहरी गांव निवासी रंजीत यादव अपनी बाइक से रामपुर गांव जा रहे थे. इसी दौरान शाहपुर-इटहरी मुख्य मार्ग पर गैस गोदाम के समीप उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गयी.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. संतुलन बिगड़ते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया.डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है.
सड़क पर लगातार हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहपुर-इटहरी मुख्य मार्ग पर वाहनों का परिचालन काफी तेज गति से होता है. सड़क पर कई जगह सुरक्षा संकेतक और गति नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल के उपाय करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और नियमित निगरानी की मांग की है ताकि हादसों को रोका जा सके.सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं.लोगों ने खासकर मुख्य मोड़ों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










