पानी में आयरन बनी समस्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 10:03 PM
फोटो 1 बांका 7 से 10 : परिचर्चा की तस्वीर एक चापाकल के भरोसे हैं गांव के लोगप्रतिनिधि पंजवाराक्षेत्र के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. खासकर गरमी के मौसम की शुरुआत होते ही नगरी, नया नगरी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. इन गांवों की अधिसंख्य आबादी एक […]
फोटो 1 बांका 7 से 10 : परिचर्चा की तस्वीर एक चापाकल के भरोसे हैं गांव के लोगप्रतिनिधि पंजवाराक्षेत्र के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. खासकर गरमी के मौसम की शुरुआत होते ही नगरी, नया नगरी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. इन गांवों की अधिसंख्य आबादी एक मात्र चापानल पर आश्रित है. उसमें भी आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण अधिक देर तक रखा पानी उपयोग के काबिल नहीं रहता. ग्रामीण सुबोध कापरी, सुनंदर मंडल, मदन कापरी, सुशील मंडल ने बताया कि गरमी आते ही हम लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. सभी लोग नदी किनारे लगे एक मात्र चापानल पर आश्रित हैं, क्योंकि नदी का जल स्तर गरमी के कारण काफी नीचे चला जाता है. इससे गांव में पीने के पानी की खातिर लोगों को गांव के एक मात्र चापानल पर निर्भर रहना पड़ता है. उससे भी निकलने वाला पानी आयरन अधिक होने के कारण ज्यादा देर तक रखने पर पीने लायक नहीं रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










