आत्म हत्या के मामले में पुलिस ने किया यूडी केश दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 10:03 PM
आत्महत्या के मामले में यूडी केस दर्जअमरपुर. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के लौगांय गांव के बहियार में एक युवक ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी. इस मामले में मृत युवक के पिता ज्योतिष कुमार ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र सिंटू कुमार […]
आत्महत्या के मामले में यूडी केस दर्जअमरपुर. थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत के लौगांय गांव के बहियार में एक युवक ने मंगलवार को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली थी. इस मामले में मृत युवक के पिता ज्योतिष कुमार ने थाने में यूडी केस दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि उनका पुत्र सिंटू कुमार मुंबई में रह कर काम करता था. पिछले पांच-छह दिन पहले घर आया था. 30 मार्च को दस बजे दिन में वह घर से खाना खाकर भागलपुर जाने की बात कह कर निकला था. देर शाम घर नहीं, आया तो उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन मोबाइल ऑफ था. मंगलवार की सुबह गांव के लोगों से जानकारी मिली कि खरौनी बहियार के डाड़ के समीप एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहरो उसके पुत्र का शव लटका हुआ है. पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है. मानवाधिकार मंच सभी सीटों पर लड़ेगा चुनाव प्रतिनिधि अमरपुर अखिल भारतीय मानवाधिकार विचार मंच पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामबालक मंडल ने कहा कि बिहार के 243 विधानसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से कमर कस कर अपनी रणनीति बनाने में लग गये हैं. शुक्रवार को अमरपुर प्रखंड के कसेरा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक होगी. मौके पर पार्टी के प्रदेश संरक्षक शक्ती नंदन मौआर, प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कसेरा सहित कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










