धान खरीदारी बंद होने पर किसानों में छायी मायूसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फुल्लीडुमर : प्रखंड में सभी पंचायतों के किसानों का धान पैक्सों से अधिप्राप्ति नहीं होने के कारण किसान नाराज हो रहे है. 31 मार्च को धान क्रय का समय समाप्त होते ही सरकार के समर्थन मूल्य एवं बोनस के लाभ से वंचित किसान मायूस हो गये है. वहीं जिस किसानों का धान अधिप्राप्ति नहीं हो […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर : प्रखंड में सभी पंचायतों के किसानों का धान पैक्सों से अधिप्राप्ति नहीं होने के कारण किसान नाराज हो रहे है. 31 मार्च को धान क्रय का समय समाप्त होते ही सरकार के समर्थन मूल्य एवं बोनस के लाभ से वंचित किसान मायूस हो गये है. वहीं जिस किसानों का धान अधिप्राप्ति नहीं हो पाया वह सहकारिता मंत्री के पूर्व घोषणा 15 अप्रैल का इंतजार कर रहा है. किसान श्रीकांत राय, चमक लाल मंडल, रविंद्र मंडल, सुभाष सिंह, अरुण शर्मा, अशोक भगत, सुबोध भगत, राजेश भगत आदि ने बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार से मांग की कि अगर सरकार अप्रैल तक समय बढ़ा देती है तो किसानों को सरकार के समर्थन मूल्य का लाभ मिल पायेगा, नहीं तो मेहनत करने वाले किसानों को व्यापारियों के हाथों 10 से 11 सौ रुपये में धान बेचने को मजबूर होना पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन