संघ ने सीएम को दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 10:03 PM
बांका: जिला न्यायमित्र संघ की बैठक बुधवार को शहर स्थित आर एम के स्कूल परिसर में आयोजित की गयी. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सिकंदर यादव ने की. बैठक में न्यायमित्र के पक्ष में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एवं पंचायती राज मंत्री विनोद प्रसाद यादव द्वारा दिये गये निर्णय पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने […]
बांका: जिला न्यायमित्र संघ की बैठक बुधवार को शहर स्थित आर एम के स्कूल परिसर में आयोजित की गयी. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सिकंदर यादव ने की. बैठक में न्यायमित्र के पक्ष में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एवं पंचायती राज मंत्री विनोद प्रसाद यादव द्वारा दिये गये निर्णय पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा इस तरह के निर्णय को न्यायमित्र ग्राम कचहरी का संचालन लगातार कर आम जनता को सुलभ एवं सस्ता न्याय दिलायेंगे. सरकार के सपनों को पूरा किया जायेगा. न्यायमित्र संघ द्वारा मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज मंत्री को बधाई दी गयी. बधाई देने वालों में विवेकानंद यादव, नवकांत प्रसाद, शिव कमल आर्य, मोती लाल यादव, विनोद कुमार, रविद्र नाथ पंडित, जितेद्र पांडे, अमरेश कुमार सिंह, अमोद कुमार मंडल, विमल चंद्र दास, बम शंकर प्रसाद, अनुराग साह, शशिभूषण सक्सेना, रवींद्र कुमार सहित अन्य न्यायमित्र शामिल थे.संस्थान का शुभारंभबांका. प्रखंड क्षेत्र के जितारपुर, बलारपुर मोड़ स्थित सत्यम शिवम पब्लिक स्कूल सह संयम विकास शिक्षण संस्थान का आज शुभारंभ किया जायेगा. संस्थान के निदेशक ने बताया कि गुरुवार को पूजन कार्य विद्यालय में किया जायेगा. उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










