अपह्रत युवक ससुराल से बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2015 10:03 PM

विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के हथगड़ गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक के अपहरण की सूचना थाने को उसके पिता ने दी. हालांकि बाद में पुलिस ने उक्त युवक को उसके ससुराल से बरामद कर लिया. हथगड़ निवासी रमनी यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र पवन को देर रात करीब एक दर्जन […]

विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के हथगड़ गांव में मंगलवार की देर रात एक युवक के अपहरण की सूचना थाने को उसके पिता ने दी. हालांकि बाद में पुलिस ने उक्त युवक को उसके ससुराल से बरामद कर लिया. हथगड़ निवासी रमनी यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र पवन को देर रात करीब एक दर्जन लोग अपने साथ ले गये. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और युवक की बरामदगी के लिए उसका मोबाइल नंबर लेकर जांच शुरू की. मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को गोड़ा बाजार निवासी धनेश्वर यादव के घर से बुधवार को पुलिस ने बरामद कर लिया. इस संबंध में एसआइ वसंत कुमार ने बताया कि युवक को बरामद कर लिया गया है. मामला शादी विवाह को लेकर है. देर शाम तक दोनों पक्ष के लोगों के साथ समझौता किया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन