कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2015 9:03 PM
फोटो 15 बांका 3 : कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु. प्रतिनिधि, पंजवारापड़रिया स्थित राय टोला में रविवार से भागवत कथा शुरू हो गयी. सुबह गांव की महिलाओं एवं लड़कियों ने पापहरणी सरोवर से कलश में जल भरने के बाद 15 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में हिस्सा लिया. शोभा यात्रा पापहरणी से शुरू होकर महुआ डीह, […]
फोटो 15 बांका 3 : कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु. प्रतिनिधि, पंजवारापड़रिया स्थित राय टोला में रविवार से भागवत कथा शुरू हो गयी. सुबह गांव की महिलाओं एवं लड़कियों ने पापहरणी सरोवर से कलश में जल भरने के बाद 15 किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा में हिस्सा लिया. शोभा यात्रा पापहरणी से शुरू होकर महुआ डीह, आजाद नगर, सबलपुर, पंजवारा, रणगांव के रास्ते कथा स्थल पहुंची. शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीत पर युवा जयकारे लगाते रहे. शोभा यात्रा की झलक देखने सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही. कथा वाचक के साथ सहयोगी पंडित की टोली ने मुख्य यजमान हिमाचल राय एवं उनकी धर्म पत्नी को पूजा-अर्चना करायी. देर शाम कथा वाचक भवेश जी महाराज ने भागवत कथा सुनायी. मौके पर मंटुन राय, शालिग्राम, राजकिशोर राय, विनोद राय, शंकर, शंभु राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










