पिछड़ा आयोग की टीम सर्वे करने पहुंची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2015 11:03 PM
फोटो 13 बांका 19: प्रेस वार्ता के दौरान आयोग के सदस्य सचिव प्रतिनिधि, बांकापिछड़ा आयोग की दो सदस्यीय टीम जिले में ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने आयी है. शहर स्थित अतिथि गृह में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान आयोग सचिव दामोदर प्रसाद ने बताया कि तेली जाति को समाज में लोग हीन दृष्टि से […]
फोटो 13 बांका 19: प्रेस वार्ता के दौरान आयोग के सदस्य सचिव प्रतिनिधि, बांकापिछड़ा आयोग की दो सदस्यीय टीम जिले में ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने आयी है. शहर स्थित अतिथि गृह में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान आयोग सचिव दामोदर प्रसाद ने बताया कि तेली जाति को समाज में लोग हीन दृष्टि से देखते हैं. इस जाति की शिकायत पर सूबे में तेली जाति की समाज में वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है. इसके बाद अगर इस जाति को पिछड़ा वर्ग की अनुसूची एक में शामिल करने के लिए जरूरत होगी, तो किया जायेगा. इसके पूर्व भी पैरघा जाति को इससे जोड़ा गया है. वार्ता के दौरान आयोग के सदस्य समाज वैज्ञानिक जयनारायण सिंह यादव ने बताया कि सूबे में सर्वोक्षण किया जा रहा है.मौके पर पैरघा जाति के संरक्षक मनोज बाबा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










