काम नहीं कर रही एटीएम, बढ़ी परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2015 9:51 AM

विज्ञापन

बांका: शहर स्थित करीब एक दर्जन एटीएम के फेल होने से लोग दिन भर एटीएम का चक्कर लगाते रहे. तीन दिन पूर्व से ही शहर के प्राय: सभी एटीएम खाली हैं. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को रुपये की निकासी के लिए डोकानिया पंप स्थित एटीएम, डोकानिया मार्केट स्थित […]

विज्ञापन
बांका: शहर स्थित करीब एक दर्जन एटीएम के फेल होने से लोग दिन भर एटीएम का चक्कर लगाते रहे. तीन दिन पूर्व से ही शहर के प्राय: सभी एटीएम खाली हैं.

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार को रुपये की निकासी के लिए डोकानिया पंप स्थित एटीएम, डोकानिया मार्केट स्थित तीन एटीएम, शकुंतला मार्केट स्थित एटीएम, नगर पंचायत कार्यालय के समीप तीन एटीएम, गांधी चौक स्थित एटीएम, कटोरिया बांका मुख्य मार्ग के किनारे स्थित आठ एटीएम, थाने के पीछे स्थित एटीएम पर लोगों की भीड़ लगी रही.

इनमें से कटोरिया रोड स्थित दो एटीएम ही काम कर रहे थे, जिसमें लोग कतारबद्ध होकर राशि की निकासी कर रहे थे. करीब एक दर्जन एटीएम में राशि नहीं थी.
कहते हैं अधिकारी
एसबीआइ की मुख्य शाखा के एजीएम आरके सिंह ने कहा कि आरबीआइ से पैसा नहीं पहुंचा है. पैसा आने के बाद परेशानी दूर हो जायेगी. पर्व त्योहार की वजह से परेशानी हुई है. जल्द ही परेशानी दूर हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन