डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
फोटो : 11 बांका 12 : उद्घाटन मौके पर उपस्थित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह प्रतिनिधि, बांकाअमरपुर विधानसभा क्षेत्र के भीखनपुर गांव में बुधवार की शाम डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन वरीय कांग्रेस नेता सह सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया. इस मौके पर श्री सिंह […]
फोटो : 11 बांका 12 : उद्घाटन मौके पर उपस्थित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह प्रतिनिधि, बांकाअमरपुर विधानसभा क्षेत्र के भीखनपुर गांव में बुधवार की शाम डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन वरीय कांग्रेस नेता सह सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने फीता काट कर किया. इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि खेल से आपसी प्रेम बढ़ता है. लोगों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है, जितने वक्त खेल चलता है उतने वक्त तक लोगों का खूब मनोरंजन होता है और सबसे खास बात यह है कि इससे युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है. टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है. सभी टीमें रात में ही मैच खेलेंगी और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी रात में ही होगा. इस मौके पर भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा के भाई संजीव शर्मा, पंसस विनोद शर्मा, पूर्व मुखिया अर्जुन शर्मा, निशांत शर्मा, राजीव मंडल, सुनील पासवान सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










