वैश्य समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 9बांका 04 : कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, बांका स्थानीय वैश्य समाज के लोगों द्वारा जगतपुर स्थित राज गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मंच का संचालन व्यावसायिक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया. इस मौके पर विधायक राम नारायण मंडल, शंभुगंज बीडीओ राकेश कुमार चौधरी, जेल अधीक्षक […]

विज्ञापन

फोटो : 9बांका 04 : कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग.प्रतिनिधि, बांका स्थानीय वैश्य समाज के लोगों द्वारा जगतपुर स्थित राज गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मंच का संचालन व्यावसायिक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया. इस मौके पर विधायक राम नारायण मंडल, शंभुगंज बीडीओ राकेश कुमार चौधरी, जेल अधीक्षक नीरज कुमार, प्रो आरएन भगत, डॉ बेनी माधव गुप्ता, भोला प्रसाद साह, जय शंकर चौधरी, संजीव कुमार, जयकिशन जायसवाल, धन्नी साह, मोना गुप्ता, वशिष्ठ चौधरी, विनोद साह, राजन चौधरी, पवन गुप्ता, बबला भगत, विक्की चौधरी, विदु शेखर दास, सुमन गुप्ता सहित कई शामिल थे. इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि यह समाज क्षेत्र में अमन चैन के लिए जाना जाता है. वैश्य समुदाय के लोग शांतिप्रिय होते हैं. समाज के सभी वर्ग से वैश्य ने समन्वय बनाया है. इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैश्य समाज मेहनत के बल पर अर्थ उपार्जन करने में जुटे हुए हैं. ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव सुमित कुमार साह ने कहा कि बांका में शिक्षा के विकास के लिए हमारे परिवार ने, हमारे वैश्य समाज ने जो काम किये हैं जो भूमिका निभायी है उस पर कोई भी नाज कर सकता है. आज इस मिलन की घड़ी में बस यही कामना है कि इस समाज के लोग एक साथ रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन