भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज. भाजपा नेता सह भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रमन सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को क्षेत्र के परमानंदपुर, चुटिया बेलारी, मिर्जापुर, कसबा, पड़रिया आदि गांवों में सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने पंचायत अध्यक्ष से मिल कर पार्टी द्वारा दिये गये निर्देश पर बूथ-बूथ जाकर पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा की. […]

विज्ञापन

शंभुगंज. भाजपा नेता सह भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य रमन सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को क्षेत्र के परमानंदपुर, चुटिया बेलारी, मिर्जापुर, कसबा, पड़रिया आदि गांवों में सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने पंचायत अध्यक्ष से मिल कर पार्टी द्वारा दिये गये निर्देश पर बूथ-बूथ जाकर पार्टी की सदस्यता अभियान की समीक्षा की. इसके अलावा कई बूथों पर जाकर मोबाइल के माध्यम से सैकड़ों लोगों को भाजपा पार्टी का सदस्य बनाया. इस मौके पर कुंदन सिंह, मो नाविद, महामंत्री प्रभाकर सिंह, युवा अध्यक्ष राजेश कुमार निराला, संतोष साह, अजय साह, अनिल झा, नवीन झा, सुजय भगत सहित सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे. विदित हो कि पार्टी द्वारा 27 फरवरी से 3 मार्च तक बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन