डीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बांका: नगर पंचायत के मसुरिया मुसलिम बाहुल्य वार्ड में रविवार को डीएम साकेत कुमार ने बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की. लोगों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि गांव के 2 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अवश्य […]
विज्ञापन
बांका: नगर पंचायत के मसुरिया मुसलिम बाहुल्य वार्ड में रविवार को डीएम साकेत कुमार ने बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिला कर कार्यक्रम की शुरुआत की. लोगों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि गांव के 2 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलायें और बीमारी से बच्चों अवश्य बचाये. उन्होंने कहा कि भारत पल्स पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है, लेकिन पड़ोसी देशों में इस बीमारी का वायरस आज भी मौजूद है. इससे वायरस देश में फैलने की संभावना बरकरार रहती है.
इन्हीं कारणों से समय-समय पर नवजात शिशुओं को पल्स पोलियो की खुराक दी जा रही है. इस मौके पर एसएमसी राजीव सिन्हा, एसएमओ डॉ निशांत, वीएमसी प्रभाष कश्यप, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, डीपीओ डीपी शाही, स्वास्थ्य प्रबंधक अल्पना कुमारी, डॉ बजरंग सहित अन्य मौजूद थे.
बच्चों को पिलायी गयी पोलियो की खुराक, शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत महादलित टोला इटवा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का उदघाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने एक बच्ची को दवा पिला कर किया. इन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुरुवार तक पल्स पोलियो का कार्यक्रम चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 72 टीम एवं 24 पर्यवेक्षक को प्रतिनियुक्त किया गया है और 30 हजार बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दी जायेगी. इस मौके पर डॉ रंजीत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अभिजीत कुमार पंकज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










