मेले में किसानों ने की कृषि यंत्र की खरीदारी
कृषि यांत्रिकरण मेले का हुआ समापन विभाग द्वारा 3219500 रुपये का दिया गया अनुदानअगले माह लक्ष्य प्राप्ति के लिए कृषि यांत्रिकरण मेले का दो बार किया जायेगा आयोजन बांका. शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले का समापन रविवार को हो गया. मालूम हो कि जिले के 25वें स्थापना […]
कृषि यांत्रिकरण मेले का हुआ समापन विभाग द्वारा 3219500 रुपये का दिया गया अनुदानअगले माह लक्ष्य प्राप्ति के लिए कृषि यांत्रिकरण मेले का दो बार किया जायेगा आयोजन बांका. शहर के वीर कुंवर सिंह मैदान में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेले का समापन रविवार को हो गया. मालूम हो कि जिले के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर कृषि यांत्रिकीकरण मेले का आयोजन किया गया था इसका उद्घाटन भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त आर एल चोंग्थु, डीएम साकेत कुमार, एसपी डॉ सत्यप्रकाश एवं जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया था. दो दिवसीय मेले में क्षेत्र के किसानों ने कृषि यंत्र की जम कर खरीदारी की. इसमें ट्रैक्टर 7,पावर टेलर 16, डीजल पंप सेट 58, रोटा वेटर 10, कल्टीवेटर 32, धातुकोठी 125, हाइड्रोलिक टेलर 4, सिंचाई पाइप 109 सेट, पावर थ्रेसर 10, जीरोटिलेज एक, बायोगैस 2 सहित अन्य समानों की खरीदारी की गयी. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में किसानों के द्वारा खरीद किये गये. कृषि यंत्र पर 32 लाख 19 हजार 500 रुपया का अनुदान दिया गया. तैयारी पूर्ण रूप से नहीं हो पायी थी. इस कारण यंत्र की बिक्री थोड़ी कम रही. अगले माह मार्च में इस मेले का आयोजन दो बार किया जायेगा. जिले के दिये गये लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस तरह का आयोजन किया जायेगा. मार्च में पहला मेला 15 तक उसके बाद 25 तक दूसरी बार मेले का आयोजन किया जायेगा ताकि दिये गये लक्ष्य की प्राप्ति शत प्रतिशत की जा सकें. इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रामचंद्र यादव, पौधा संरक्षण विभाग के वरीय पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि सलाहकार सुभाष मंडल एवं बलराम कुमार दास सहित अन्य विभागीय कर्मी व किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










