चांदन व मणियारपुर की टीम विजयी
बांका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहला मैच चांदन एवं शास्त्री क्रिकेट क्लब करहरिया के बीच खेला गया. टास चांदन ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 110 रन बनाये. जवाब में उतरी करहरिया की टीम 15.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 90 […]
बांका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को पहला मैच चांदन एवं शास्त्री क्रिकेट क्लब करहरिया के बीच खेला गया. टास चांदन ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 110 रन बनाये. जवाब में उतरी करहरिया की टीम 15.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 90 रन ही बना पायी. वहीं पीबीएस कॉलेज के मैदान में खेले गये दूसरे मैच में मणियारपुर ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाये. जवाब में उतरी ग्रामीण स्टार क्लब टीम 10 ओवरों में 10 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी. मौके पर संजय कुमार, मुरली मनोहर, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार, रामकिशोर सिंह, शिवनारायण झा, सुबोध झा, सहित अन्य खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










