संशोधित खबर : कैंप लगाकर देंगे प्रशिक्षण
बांका : जिला कराटे संघ द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय कराटे कैंप लगाया जायेगा. जिला कराटे संघ के अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय को सूचना दे दी गयी है. इसमें छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. नौ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा […]
बांका : जिला कराटे संघ द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय कराटे कैंप लगाया जायेगा. जिला कराटे संघ के अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय को सूचना दे दी गयी है. इसमें छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. नौ सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा फोटो 10 बांका : 1 रैली लेकर धरनास्थल पर जाते कर्मी. प्रतिनिधि, बांकाबिहार राज्य दफादार एवं चौकीदार पंचायत जिला इकाई ने मंगलवार को समाहरणालय गेट के समीप धरना-प्रदर्शन किया. नेतृत्व राज्य सचिव डॉ संत सिंह, जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि 24 वर्षों के बाद भी दफादार-चौकीदार को एसीपी का लाभ नहीं मिला है. नौ सूत्री मांगों को लेकर संघ के कर्मी रैली के बाद धरने में बैठे रहे. मुख्य मांगों में एसीपी का लाभ देने, दफादार-चौकीदारों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ देते हुए उनके आश्रितों को बहाल करने, नियुक्ति की संख्या चिह्नित कर राज्य सरकार को भेजने, मैट्रिक उत्तीर्ण दफादार/ चौकीदार को समूह ग में प्रोन्नत करने, साप्ताहिक परेड पर उपस्थित होने पर हाजिरी बनाने, पूर्व में चयनित चौकीदारों को नियुक्ति पत्र जारी करने, सेवानिवृत दफादारों/चौकीदारों के आश्रितों को बहाल करने, दफादारों को सेवांत लाभ देने, अनुकंपा के आश्रितों की नियुक्ति करने शामिल हैं. धरना के बाद संघ के कर्मियों ने सरकार को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा. मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष शंभु शरण, राम इकबाल पासवान, सुरेश यादव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










