महाधरना की वजह से स्कूल में पढ़ाई बाधित

Published at :01 Aug 2013 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
महाधरना की वजह से स्कूल में पढ़ाई बाधित

बांका : बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित पटना में महाधरना को लेकर जिले से हजारों शिक्षक पहुंचे थे. धरना की सफलता हेतु विद्यालय से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था. इस वजह से विद्यालय का पठन–पाठन प्रभावित हुआ. वहीं विद्यालय में एमडीएम शुरू हो गया है. बच्चों को बुधवार को खिचड़ी की थाली […]

विज्ञापन

बांका : बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित पटना में महाधरना को लेकर जिले से हजारों शिक्षक पहुंचे थे. धरना की सफलता हेतु विद्यालय से एक दिन का आकस्मिक अवकाश लिया था. इस वजह से विद्यालय का पठनपाठन प्रभावित हुआ. वहीं विद्यालय में एमडीएम शुरू हो गया है.

बच्चों को बुधवार को खिचड़ी की थाली परोसी गयी. जिसमें बच्चों की उपस्थित पूर्व के मुताबिक अधिक पायी गयी. सरकार द्वारा शिक्षक संघ से अपील की गयी थी कि छह महीने के अंदर गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को दूर कर दिया जायेगा.

* क्या कहते हैं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव

जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि धरना में मांग किया है कि मिड डे मिल भवन निर्माण जैसे गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को दूर रखा जाय. सरकार द्वारा इसके निराकरण हेतु छह महीने का समय लिया गया है. अगर समय के अंदर निर्णय नहीं लिया गया, तो पुन: धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन