गोली बारी में जख्मी मिथुन का अरुण यादव से कोई नाता नहीं

Updated:
विज्ञापन

बौंसी. मंगलवार की देर शाम पुलिस के मुठभेड़ में घायल कोरैयावरन के मिथुन यादव के मामले मंे बुधवार को एक नया मोड़ आ गया है. जख्मी के भाई हरिहर यादव ने बताया कि उसके भाई का अरुण यादव से कोई नाता नहीं है. घटना के दिन वह अपने ममेरे भाई नीतेश यादव उर्फ झुबर यादव […]

विज्ञापन

बौंसी. मंगलवार की देर शाम पुलिस के मुठभेड़ में घायल कोरैयावरन के मिथुन यादव के मामले मंे बुधवार को एक नया मोड़ आ गया है. जख्मी के भाई हरिहर यादव ने बताया कि उसके भाई का अरुण यादव से कोई नाता नहीं है.

घटना के दिन वह अपने ममेरे भाई नीतेश यादव उर्फ झुबर यादव के साथ जमदाहा मोड़ की तरफ आ रहा था कि छापेमारी कर रही पुलिस ने अचानक फायर कर दिया. इसमें उसका भाई तो जख्मी हुआ ही है वहीं नीतेश को भी गोली के छीटे लगे हैं. कोरैयावरन के मिठन यादव का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है. अब वह खतरे से बाहर है.

हरिहर यादव ने कहा कि उसके भाई के साथ नाइंसाफी हुई है. वह न्याय के लिए मानवाधिकार व अदालत तक जायेंगे. इस बाबत पूछने पर एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि अगर ऐसा था तो उस व्यक्ति को पुलिस के पास आकर फर्द बयान देना चाहिए था. मालूम हो कि शंभु सिंह की हत्या का अभियुक्त अरुण यादव मंगलवार को जमदाहा मोड़ में देखा गया था. पुलिस को सूचना थी कि पिछले दो दिनों से वह इस इलाके में छिपा हुआ है. उसे गिरफ्तार करने के लिए ही पुलिस लगी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन