बैंक डकैती और बमकांड में एक-एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बांका. मंगलवार को जिला पुलिस ने एसबीआइ दुधारी शाखा डकैती मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार की. वहीं इसी दिन(माल बथान) कटोरिया बमकांड में एक नामजद अभियुक्त चंदन यादव को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि इस वक्त पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है. मामले […]

विज्ञापन

बांका. मंगलवार को जिला पुलिस ने एसबीआइ दुधारी शाखा डकैती मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार की. वहीं इसी दिन(माल बथान) कटोरिया बमकांड में एक नामजद अभियुक्त चंदन यादव को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि इस वक्त पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है.

मामले के अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. मंगलवार को पुलिस को मिली सफलता के बाद बैंक लूट में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. वहीं कटोरिया के मालबथान हटिया पर रविवार को हुए बम कांड में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त चंदन यादव को गिरफ्तार किया.

उसे पूछताछ के बाद बांका जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि दिन दहाड़े करीब छह अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सिंह की बम मार कर हत्या कर दी थी. हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. हटिया के पास ही भाजपा नेता ने दो कट्ठे का प्लॉट खरीदा था. इसके बाद अभियुक्तगण ने भी उक्त जमीन को खरीदा था. जिसका विवाद करीब साल भर से चल रहा है. इस विवाद को लेकर भाजपा नेता पर करीब दो माह पूर्व गोली भी चलायी थी. जिसके बाद भाजपा नेता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन