छात्रवृति राशि का वितरण

Updated:
विज्ञापन

फोटो 21 बांका : 1 छात्राओं के बीच राशि का वितरण करते शिक्षक प्रतिनिधि, बांका सरकार द्वारा 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का वितरण गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र विभिन्न विद्यालय में किया गया.जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के भदरार संकुल अंतर्गत सभी विद्यालय में छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. […]

विज्ञापन

फोटो 21 बांका : 1 छात्राओं के बीच राशि का वितरण करते शिक्षक प्रतिनिधि, बांका सरकार द्वारा 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का वितरण गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र विभिन्न विद्यालय में किया गया.जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के भदरार संकुल अंतर्गत सभी विद्यालय में छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया. इसमें प्राथमिक विद्यालय करनाबै में कुल 65 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि दी गयी. वर्ग एक से चार तक के छात्र-छात्राओं को 600 रुपये व वर्ग पांच के छात्र-छात्राओं को 1200 रुपये की राशि दी गयी. वितरण कार्य में पर्यवेक्षक श्रीकांत सिंह व विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप प्रसाद सिंह, सहायक शिक्षक मनोज कुमार सिंह व ग्रामीण रंजीत कुमार सिंह, बबलू कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के नेतृत्व में उपस्थित सभी बच्चों को राशि दी गयी. वहीं कन्या मध्य विद्यालय बिंडी में वर्ग पांच से छ: तक के छात्र -छात्राओं को 1200 रुपये एवं वर्ग सात आठ के छात्र-छात्राओं को 1800 रुपये छात्रवृति राशि दी गयी. जिसमें कुल 77 बच्चों को इस योजना के अंतर्गत राशि दी गयी. इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप प्रसाद सिंह, सहायक शिक्षक अमित कुमार, हेमलता कुमारी, पर्यवेक्षक सहित अन्य ग्रामीण एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन