निरोज बने मंडल भाजपा के सदस्यता प्रभारी

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट. भाजपा अपने आदर्श और अनुशासन के बल पर आने वाले दिनों मे देश की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनने जा रही है. जो कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संभव होगा. उक्त बातें विधायक रामनारायण मंडल ने बाराहाट मुख्य बाजार स्थित नव निर्मित विवाह भवन के प्रशाल में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं. विधायक […]

विज्ञापन

बाराहाट. भाजपा अपने आदर्श और अनुशासन के बल पर आने वाले दिनों मे देश की सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनने जा रही है. जो कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से संभव होगा. उक्त बातें विधायक रामनारायण मंडल ने बाराहाट मुख्य बाजार स्थित नव निर्मित विवाह भवन के प्रशाल में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं. विधायक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में घर-घर पहुंच कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की. मंडल अध्यक्ष विश्वानाथ सिंह ने अध्यक्षता की. 23 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना आगमन को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विमर्श किया. मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने मंडल का सदस्यता अभियान प्रभारी निरोज झा का चुनाव किया गया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष नीलम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, राजीव लोचन मिश्रा, अविनाश सिंह, सुभाष साह, आनंद शंकर झा, रणवीर यादव, पुरण मंडल, त्रिलोकनाथ झा,विनय पंडित, धनंजय मांझी, श्रीकांत रजक, दीपक मंडल, आनंदी दास, जितेंद्र सिंह, सीताराम पासवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन