दो पक्षों मे मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
बाराहाट. थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव में देर शाम दो पक्षों मे जम कर मारपीट हुई. इसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष की बबिता देवी […]
बाराहाट. थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव में देर शाम दो पक्षों मे जम कर मारपीट हुई. इसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों से थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष की बबिता देवी ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि उसकी बहन की शादी पांच साल पूर्व पड़घड़ी गांव में महेंद्र पंडित के पुत्र के साथ हुई थी लेकिन इस बीच आपसी विवाद के कारण उसकी बहन का पति जेल चला गया. इस सिलसिले में परिजन के साथ अपनी बहन को उसके ससुराल पड़घड़ी पहुंचाने गयी थी. इस दौरान निरंजन पडित, झाणु देवी एवं महेंद्र पंडित ने मारपीट कर जख्मी कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के महेंद्र पंडित ने चक्रवती पंडित, मनोज पंडित, मधु पंडित, गुड्डु पंडित, भुवनेश्वर पंडित, राजेंद्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










