शिक्षकों ने पढ़ा बाल गणना का पाठ
बांका. राजकीय बुनियादी विद्यालय पूरनचक सलेमपुर में शनिवार को संकुल के सभी 11 विद्यालयों के प्रधान व सहायक शिक्षकों को बाल गणना का पाठ पढ़ाया गया. एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण के दौरान संकुल समन्वयक गौतम शर्मा व मनोज कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को बाल गणना करने की प्रक्रिया से अवगत कराया. इसमें […]
बांका. राजकीय बुनियादी विद्यालय पूरनचक सलेमपुर में शनिवार को संकुल के सभी 11 विद्यालयों के प्रधान व सहायक शिक्षकों को बाल गणना का पाठ पढ़ाया गया.
एक दिवसीय आवर्ती प्रशिक्षण के दौरान संकुल समन्वयक गौतम शर्मा व मनोज कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को बाल गणना करने की प्रक्रिया से अवगत कराया. इसमें जन्म से लेकर 14 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को सूचीबद्ध करने, नामांकित एवं अनामांकि त बच्चों का वर्गीकरण सितंबर 2014 के आधार पर किये जाने के संबंध में जानकारी दी गयी. वैसे नौनिहालों भी गणना की जायेगी जिन्हें वर्ष 2020 में प्रथम कक्षा में नामांकन होना है.
शिक्षकों को इन आंकड़ों का घर घर जाकर संग्रह करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर विद्यालय विकास योजना से संबंधित बुकलेट की उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर मध्य विद्यालय गालिमपुर के प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद पंजियारा, मालदेवचक मध्य विद्यालय के प्रधान निरंजन ठाकुर, कल्याणपुर के जयनारायण पंडित, सलेमपुर संस्कृत मध्य विद्यालय के शंकर प्रसाद तिवारी, प्र विद्यालय चोकर प्रधान बेबी रानी, अंगद कुमार, त्रिपुरारी प्रसाद राय, धनंजय कुमार, प्रतिभा कुमारी, शंकर प्रसाद राय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










