होटल निर्माण के पहले विवाद

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट : सुप्रसिद्ध पापहरणी सरोवर के समीप बनाये जा रहे पर्यटन विभाग द्वारा होटल पर विवाद का साया मंडराने लगा है. पापहरणी सरोवर के आस-पास बसे स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्यटन विभाग पर्यटन के विकास के नाम पर धार्मिक स्थलों के साथ छेड़-छाड़ कर रहा है. होटल निर्माण के बाबत धर्म रक्षा समिति […]

विज्ञापन

बाराहाट : सुप्रसिद्ध पापहरणी सरोवर के समीप बनाये जा रहे पर्यटन विभाग द्वारा होटल पर विवाद का साया मंडराने लगा है. पापहरणी सरोवर के आस-पास बसे स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्यटन विभाग पर्यटन के विकास के नाम पर धार्मिक स्थलों के साथ छेड़-छाड़ कर रहा है.

होटल निर्माण के बाबत धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, संयोजक विजय कुमार सिंह, महासचिव रमेश यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विभाग के आलाधिकारियों को निर्माण कार्य बंद करने की अपील की है. सभा के सदस्यों का मानना है कि जिस जगह पर होटल के निर्माण के लिए खुदाई की गयी है वो पवित्र पापहरणी सरोवर का पिंड है और हिंदू समाज के पौराणिक सरोवर के रूप से किसी भी छेड़-छाड़ को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. सभा के सदस्यों ने आगामी 22 जनवरी को निर्माण स्थल पर कार्य रोकने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन