पोशाक राशि नहीं मिलने परछात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
फोटो 15 बांका 13 : प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं बांका : पोशाक राशि वितरण में अनियमितता को लेकर गुरुवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय गंगटी प्रखंड धोरैया के बच्चों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर अनियमितता का आवेदन दिया. बच्चों के साथ आये चंदाडीह पंचायत के वार्ड 11 के सदस्य संजू देवी के पति दिवाकर […]
फोटो 15 बांका 13 : प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं बांका : पोशाक राशि वितरण में अनियमितता को लेकर गुरुवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय गंगटी प्रखंड धोरैया के बच्चों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच कर अनियमितता का आवेदन दिया. बच्चों के साथ आये चंदाडीह पंचायत के वार्ड 11 के सदस्य संजू देवी के पति दिवाकर पासवान ने बताया कि जो बच्चे नियमित स्कूल आते हैं और उसकी उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है, उन्हें राशि से वंचित कर दिया गया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप कुमार ने जिन बच्चों की उपस्थिति कम है और वे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं उसे पोशाक राशि दी गयी. ग्रामीण जब इस बात की शिकायत करने विद्यालय पहुंचे, तो विद्यालय प्रधान ने यह धमकी दी कि मैं महादलित हूं. मुझे परेशान करोगे, तो हरिजन एक्ट के तहत तुम लोगों पर मुकदमा करेंगे. कि पूर्व में पंचायत समिति के पति दिलीप मंडल पर विद्यालय प्रधान के द्वारा मुकदमा दर्ज हो चुका है. उन्होंने कहा था कि जो बच्चे नियमित आते हैं उन्हें ही पोशाक की राशि मिलनी चाहिए. विद्यालय के बच्चे दीपक कुमार पासवान, पायल कुमारी, छोटू कुमार, ज्योति कुमारी, पीयूष कुमार, सूरज कुमार, सिम्पी कुमारी, कार्तिक कुमार, रविना कुमारी सहित तीन दर्जन बच्चें बांका पहुंच कर बताया कि हमलोग समय से विद्यालय प्रतिदिन आते हैं बावजूद हमलोगों को पोशाक राशि नहीं दी गयी है. जिन बच्चों को पोशाक राशि दी गयी है, उसमें भी पैसे कटौती कर दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










